Wednesday, April 29, 2026
38.1 C
Raipur

NREGA SCAM : “भूतिया” मनरेगा घोटाला – मुर्दे बने मजदूर, दिव्यांग बना मज़दूरी का हीरो, CDO ने लिए एक्शन में

NREGA SCAM : देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने सरकारी योजनाओं की ज़मीनी हकीकत को उजागर कर दिया है। मनरेगा योजना के तहत लखनचंद गांव में मुर्दे, बाहर नौकरी कर रहे लोग और दिव्यांग भी कागज़ों में मजदूर बनकर सड़क पर मिट्टी डालते पाए गए हैं।

ये मामला इतना हैरान करने वाला है कि जिसने भी सुना, दंग रह गया।

  1. मृतक को बनाया मजदूर, दिव्यांग से करवाया श्रम!
  2. गांव के निवासी जवाहर, जिनकी मौत 3 साल पहले हो चुकी है, सरकारी दस्तावेजों में अब भी मिट्टी ढो रहे हैं। वहीं श्रीनिवास, रामलखन और रामेश्वर, जो गुजरात और बिहार में प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं, कागजों में मनरेगा मजदूर बनकर गांव में सड़क बना रहे हैं। इतना ही नहीं, गांव के निवासी जयराम, जो पूरी तरह दिव्यांग हैं, उनका भी नाम मजदूरी लिस्ट में दर्ज है। सरकारी पैसा सीधे इन सभी के खातों में ट्रांसफर किया गया।

NREGA SCAM Read More : Sehore News :स्मार्ट मीटरों को लेकर विद्युत मंडल की प्रेस वार्ता, पत्रकारों ने उठाए उपभोक्ताओं की समस्याओं पर सवाल

खुलासे के बाद प्रशासन में हड़कंप
इस पूरे मामले की शिकायत प्रियांशु पटेल नामक युवक ने की थी। जब उन्होंने बैतालपुर ब्लॉक के अधिकारियों को सबूतों के साथ भ्रष्टाचार की जानकारी दी तो जांच हुई। और हैरानी की बात – जांच में आरोप पूरी तरह से सही पाए गए। CDO प्रत्यूष पांडे ने बताया, “हमने पूरे मामले की जांच कराई है। TA और संबंधित सचिव के खिलाफ रिकवरी के आदेश जारी किए गए हैं।” वहीं घोटाले में शामिल मजदूरी को श्रमदान घोषित कर दिया गया है, यानी अब सरकार उस पैसे को कानूनी तौर पर वापस लेगी।

क्या है मनरेगा?
मनरेगा यानी “महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम” – एक ऐसी योजना है जिसमें हर ग्रामीण परिवार को 100 दिन का रोजगार देने की गारंटी है। लेकिन जब मुर्दे, दिव्यांग और परदेशी ही मजदूर बन जाएं, तो योजना का अर्थ क्या रह जाता है?

NREGA SCAM Read More : CG News : राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी करने वाला पटवारी निलंबित, SDM ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

सवालों के घेरे में प्रशासन
यह घोटाला सिर्फ एक गांव तक सीमित नहीं हो सकता। सवाल उठता है – क्या ऐसे फर्जीवाड़े और जगह भी हो रहे हैं? क्या अधिकारी भी मिलीभगत में हैं? शिकायतकर्ता प्रियांशु पटेल का कहना है, “यह तो एक गांव की कहानी है, अगर जांच सही तरीके से हो तो जिले भर में ऐसे सैकड़ों नाम सामने आएंगे।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories