Tuesday, October 6, 2026
Home Madhya Pradesh Niwari News : निवाड़ी में एटीएम लूट की कोशिश: HDFC बैंक के...

Niwari News : निवाड़ी में एटीएम लूट की कोशिश: HDFC बैंक के सिक्योरिटी गार्ड से दो बदमाशों ने की मारपीट, देर रात तिगेला रोड पर वारदात

Niwari News

Niwari News : निवाड़ी/देबेश गुप्ता : निवाड़ी मुख्यालय पर देर रात अज्ञात दो बदमाशों के द्वारा निवाड़ी तिगेला पर स्थित HDFC बैंक के एटीएम सिक्योरिटी गार्ड के साथ जमकर मारपीट कर एटीएम लूटने का प्रयास किया गया है हालांकि एटीएम से पैसों की चोरी हुई या नहीं यह अभी स्पस्ट नहीं हो सका है जिसकी पुलिस जांच कर रही है , एटीएम गार्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 सितम्बर की रात करीब 10:40 पर दो अज्ञात बदमाश आए थे.

 

Niwari News : जिसमें एक ने हेल्मेट लगा रखा था और उसके हाथ में कट्टा था तो दूसरे के हाथ में कुल्हाड़ी थी जिससे दोनों बदमाशों ने गार्ड के साथ मारपीट कर लहुलुहान कर दिया, दोनों बदमाश गार्ड को बेहोशी की हालत में छोड़ कर एटीएम का डिस्प्ले और गार्ड का मोबाइल साथ ले गए, गार्ड को रात करीब 12:30 बजे होश आया तो उसने आसपास के लोगों आवाज लगाकर बुलाया और मामले की सूचना निवाड़ी पुलिस को दी.

 

Niwari News : निवाड़ी पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और गार्ड से पूरे घटना की जानकारी ली, पुलिस ने आसपास खोजबीन की तो कॉलेज की तरफ एटीएम के ऊपर का कवर मिला है अब पुलिस पूरे मामले में सीसीटीवी खंगाल रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here