Durg Police Transfer List : दुर्ग: जिला पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नए साल 2026 की शुरुआत बड़े प्रशासनिक बदलावों के साथ की है। एसएसपी विजय सयकोले द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के कई थानों के प्रभार बदल दिए गए हैं। इस फेरबदल में निरीक्षकों (Inspectors) और उप-निरीक्षकों (Sub-Inspectors) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन निरीक्षकों (Inspectors) की बदली जिम्मेदारी :
- भानुप्रताप साव: थाना प्रभारी अंडा से अब थाना प्रभारी नंदिनीनगर।
- राजेश मिश्रा: रक्षित केंद्र दुर्ग से अब थाना प्रभारी पाटन।
- युवराज साहू: थाना प्रभारी धमधा से अब यातायात जिला दुर्ग।
- अनिल कुमार साहू: थाना प्रभारी पाटन से अब थाना प्रभारी नेवई।
उप-निरीक्षकों (SI) के प्रभार में बदलाव :
- रामनारायण ध्रुव: थाना पुरानी भिलाई से अब थाना प्रभारी धमधा।
- पुरूषोत्तम कुरें: थाना प्रभारी रानीतराई से अब थाना प्रभारी कुम्हारी।
- फागू राम लहरे: थाना प्रभारी जामगांव (आर) से अब थाना भिलाईनगर।
- पारस ठाकुर: थाना प्रभारी नंदिनीनगर से अब थाना प्रभारी अंडा।
- कमल सिंह सेंगर: थाना प्रभारी नेवई से अब थाना प्रभारी रानीतराई।
- योगेश्वर वर्मा: थाना प्रभारी कुम्हारी से अब थाना प्रभारी जामगांव (आर)।
- दरबारी राम तारम: थाना जामगांव (आर) से अब थाना छावनी।
तत्काल प्रभाव से ज्वाइनिंग के निर्देश
एसएसपी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपनी वर्तमान पदस्थापना से तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर अपनी आमद सुनिश्चित करें। इस बदलाव को जिले में पुलिसिंग को बेहतर बनाने और अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।











