Monday, April 13, 2026
29.2 C
Raipur

Naxalites Killed Chhattisgarh : इंद्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़; 5-5 लाख के दो इनामी नक्सली ढेर, SLR और INSAS बरामद

Naxalites Killed Chhattisgarh : बीजापुर (26 फरवरी 2026): छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के विरुद्ध एक सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। जांगला थाना क्षेत्र के जैगुर-डोडुम के जंगलों में गुरुवार सुबह हुई मुठभेड़ में डीआरजी (DRG) के जवानों ने भैरमगढ़ एरिया कमेटी के दो सक्रिय सदस्यों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों पर शासन द्वारा कुल 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

विशिष्ट आसूचना पर शुरू हुआ था सर्च ऑपरेशन बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सशस्त्र कैडरों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने पर 25 फरवरी की शाम को डीआरजी की टीम को रवाना किया गया था। आज सुबह करीब 6:00 बजे जब जवान जंगलों की तलाशी ले रहे थे, तभी माओवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले।

मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान फायरिंग रुकने के बाद जब इलाके की सर्चिंग की गई, तो दो वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद हुए। इनकी पहचान इस प्रकार की गई है:

  1. हिचामी मडडा (ACM): भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य, इनाम ₹05 लाख।

  2. मनकी पोड़ियम (ACM): भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य, इनाम ₹05 लाख।

हथियारों का जखीरा बरामद मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने युद्धक सामग्री और अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं, जो नक्सलियों की बड़ी साजिश की ओर इशारा करते हैं:

  • 01 नग SLR राइफल (3 मैग्जीन, 55 राउंड)

  • 01 नग INSAS राइफल (3 मैग्जीन, 19 राउंड)

  • 01 नग 12 बोर बंदूक और 04 हैंड ग्रेनेड

  • भारी मात्रा में विस्फोटक, डेटोनेटर, दवाइयां और अन्य दैनिक सामग्री।

आईजी बस्तर की नक्सलियों को खुली चेतावनी बस्तर रेंज के आईजी श्री सुन्दरराज पट्टलिंगम ने इस सफलता पर बल को बधाई देते हुए शेष सक्रिय नक्सलियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हिंसा और हथियार उठाने का अब कोई अर्थ नहीं रह गया है। उन्होंने नक्सलियों से अपील की है कि वे बरसे देवा और रूपेश जैसे पूर्व कैडरों की तरह हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल हों, अन्यथा उन्हें इसी तरह के परिणामों का सामना करना पड़ेगा।

वर्तमान में क्षेत्र में DRG, बस्तर फाइटर्स, STF, CoBRA और CRPF की संयुक्त टीमों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Sanjay Shukla : रेरा चेयरमैन संजय शुक्ला पर PMO सख्त, जांच के दिए आदेश

Sanjay Shukla : रायपुर : रायपुर में छत्तीसगढ़ भू-संपदा...

CG NEWS: शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS: गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़ । महिला संबंधी...

Related Articles

Popular Categories