Narsinghpur News :नरसिंहपुर/आयुष मंडलोई : नरसिंहपुर जिले में हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कचहरी से गणेश मंदिर जाने वाले सिंगरी नदी के पुल पर एक युवक तेज बहाव में बह गया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर इसका लाइव वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Narsinghpur News :बताया जा रहा है कि बहने वाला युवक किसानी वार्ड निवासी जाकिर खान है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। साथ ही कोतवाली पुलिस और प्रशासन भी मौके पर मौजूद हैं और युवक को खोजने के प्रयास जारी हैं।













