Murder Mystery : भाभी-देवर की ‘डेडली’ चैट्स – दवा, करंट और हत्या की WhatsApp साजिश

VIKASH KHALKHO
@nishaanebaz.com

Murder Mystery : नई दिल्ली | दिल्ली के द्वारका से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मर्डर केस सामने आया है। एक महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी — न केवल साजिश रची, बल्कि उसके हर एक पहलू को मोबाइल चैट्स में दर्ज किया, जिसने मामले को सीधा हत्या की श्रेणी में खड़ा कर दिया। पुलिस की जांच और परिजनों की सूझबूझ से इस मामले की परतें खुलीं और पति की मौत को “करंट लगने की दुर्घटना” साबित करने का प्रयास पूरी तरह फेल हो गया।

मौत का बहाना बना “करंट लगना”, पोस्टमार्टम से मचा शक
13 जुलाई को 35 वर्षीय करण देव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी पत्नी सुष्मिता देवी ने करण के परिवार को बताया कि करण को करंट लग गया है और वह बेहोश हो गया है।
परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद सुष्मिता, उसका देवर राहुल देव और पिता ने पोस्टमार्टम का विरोध किया, जिससे करण के भाई कुनाल को शक हुआ। कुनाल ने सुष्मिता का फोन चेक किया और जो चैट्स सामने आए, उन्होंने पूरे मामले को हत्याकांड में बदल दिया।

चैट में लिखी गई थी मौत की स्क्रिप्ट
पुलिस के अनुसार, सुष्मिता और राहुल के बीच कई दिनों से व्हाट्सएप चैट में हत्या की पूरी योजना बनाई जा रही थी। चैट्स में उन्होंने दवा देकर करण को मारने, करंट देने और उसके शरीर की प्रतिक्रिया पर चर्चा की थी।

कुछ प्रमुख चैट्स इस प्रकार हैं:

  • सुष्मिता: देखो दवा खाकर मरने में कितना टाइम लगता है, तीन घंटे हो गए… कुछ हो ही नहीं रहा।
  • राहुल: करंट दे दो।
  • सुष्मिता: कैसे बांधूं उसे?
  • राहुल: टेप से बांधो।
  • सुष्मिता: मुंह नहीं खुल रहा, तुम आ जाओ।
  • राहुल: जितनी दवा है, सब दे दो।

इन चैट्स से साफ हो गया कि करण की मौत एक सुनियोजित हत्या थी, जिसे पति-पत्नी के रिश्ते की आड़ में साजिश और विश्वासघात की गहराई से अंजाम दिया गया।

Read More : Gang War : 209 नंबर कमरे में गैंगवार की पटकथा-अस्पताल के भीतर गोलियों से छलनी हुआ बिहार का डॉन!

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
चैट्स के सार्वजनिक होते ही द्वारका पुलिस ने सुष्मिता देवी और राहुल देव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ जारी है, और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इसमें और कोई शामिल तो नहीं। फोरेंसिक और डिजिटल साक्ष्य भी इकट्ठा किए जा रहे हैं।

मूल सवाल: क्या ये इश्क था, या लालच, या दोनों…
पुलिस अभी जांच कर रही है कि इस हत्या के पीछे आर्थिक कारण थे, अवैध संबंध, या दोनों।
लेकिन जो सामने आया है, वह इतना स्पष्ट और डरावना है कि एक प्यार के रिश्ते का अंत प्लानिंग, जहर और करंट से तय किया गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *