HomeChhattisgarhMungeli News: चलती XUV में लगी आग, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों ने...

Mungeli News: चलती XUV में लगी आग, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों ने कूदकर बचाई जान

Date:

Related stories

Mungeli News: मुंगेली : मुंगेली जिले में बारात से लौट रहे लोगों के साथ बड़ा हादसा टल गया, जब उनकी XUV 700 कार में अचानक आग लग गई। घटना लालपुर थाना क्षेत्र के बंधवापुल के पास हुई, जहां दूल्हा-दुल्हन समेत कुल 7 लोग सवार थे।

Mungeli News: जानकारी के मुताबिक बेमेतरा जिले के खाती से बारात मुंगेली के मोहतरा गांव आई थी। शादी के बाद सुबह विदाई के दौरान सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे। रास्ते में ड्राइवर को गाड़ी से धुआं निकलता दिखा, जिसके बाद उसने तुरंत वाहन रोक दिया। कुछ ही क्षणों में आग तेजी से फैलने लगी और कार के अंदर धुआं भर गया।

Mungeli News: स्थिति को समझते हुए सभी यात्रियों ने तुरंत कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई और जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कार पूरी तरह नष्ट हो गई।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here