निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड और साउथ सिनेमा इंडस्ट्री उस वक्त चौंक गई, जब सोशल मीडिया पर मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष की शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। लंबे समय से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं और अब वैलेंटाइन डे 2026 पर शादी के दावे ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी। वायरल विजुअल्स में मंडप, रस्में और बड़े सितारों की मौजूदगी देखकर लोगों को यकीन हो गया कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है।
मंडप से सामने आए वीडियो ने बढ़ाया कन्फ्यूजन
वायरल वीडियो में मृणाल ठाकुर साउथ इंडियन दुल्हन के लुक में नजर आ रही थीं, जबकि धनुष पारंपरिक अंदाज में शादी की रस्में निभाते दिखे। खास बात यह रही कि बैकग्राउंड में तृषा, श्रुति हासन, अनिरुद्ध रविचंदर, अजित कुमार, दुलकर सलमान और थलपति विजय जैसे सितारे भी दिखाई दिए। इन्हीं विजुअल्स ने अफवाहों को और हवा दे दी।
View this post on Instagram
AI का कमाल, शादी की खबर पूरी तरह झूठी
हालांकि, सच्चाई सामने आते ही इस वायरल कंटेंट की पोल खुल गई। यह शादी का वीडियो और तस्वीरें असल में AI जनरेटेड हैं। इनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने इसे “AI का जादू” बताया तो किसी ने लिखा कि वीडियो में दिख रहे कई सितारे उस समय भारत में ही मौजूद नहीं थे।
Read More : अब ऑफिस में बैठे-बैठे वजन घटाना है आसान! अपनाएं ये असरदार फिटनेस ट्रिक्स
पहले भी उड़ चुकी हैं रिलेशनशिप की अफवाहें
यह पहली बार नहीं है जब मृणाल और धनुष को लेकर ऐसी खबरें सामने आई हों। इससे पहले भी दोनों की डेटिंग और शादी को लेकर चर्चाएं हुई थीं, जिन्हें मृणाल के करीबी सूत्रों ने पूरी तरह निराधार बताया था। साफ कहा गया था कि एक्ट्रेस फिलहाल अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।
वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं दोनों सितारे
काम की बात करें तो मृणाल ठाकुर आने वाले समय में ‘दो दीवाने शहर में’, ‘डकैत: ए लव स्टोरी’, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘पूजा मेरी जान’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। वहीं धनुष अपनी आगामी फिल्म ‘कारा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल इतना साफ है कि शादी की खबरें सिर्फ अफवाह और AI की क्रिएटिविटी हैं।











