Twisha Sharma Death Case में बड़ा एक्शन! जांच में लापरवाही पर SI दिनेश शर्मा पर लगा जुर्माना

Rahul Goshwami

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा डेथ केस में SI पर कार्रवाई के बाद भोपाल पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है। एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत की जांच में शामिल सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सख्त कदम उठाते हुए 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच की भी संभावना जताई जा रही है।

जांच के दौरान सामने आई गंभीर लापरवाही
ट्विशा शर्मा डेथ केस में SI पर कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि जांच में सबूतों के रखरखाव को लेकर गंभीर खामियां सामने आईं। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने आत्महत्या में इस्तेमाल किए गए लेगेचर बेल्ट और अन्य जब्त सामग्री की अभिरक्षा और दस्तावेजी प्रक्रिया में नियमों का सही पालन नहीं किया।पुलिस जांच में पाया गया कि सबूत जब्त होने के बाद भी उनकी सुरक्षा और रिकॉर्ड रखने में लापरवाही बरती गई, जिससे जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठे।

कार में रखा रहा आत्महत्या से जुड़ा अहम सबूत
जानकारी के मुताबिक ट्विशा शर्मा डेथ केस में SI पर कार्रवाई की सबसे बड़ी वजह यह रही कि आत्महत्या में इस्तेमाल किया गया फंदे का बेल्ट जब्त होने के बाद भी सही तरीके से मालखाने में जमा नहीं कराया गया।बताया जा रहा है कि 13 मई को सुबह करीब 9:45 बजे बेल्ट को जब्त किया गया था, लेकिन SI दिनेश शर्मा उसे अपनी कार में लेकर घूमते रहे। इस लापरवाही को साक्ष्यों की सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन माना गया।
Read more: MP News: भोपाल पटाखा मार्केट में भीषण आग! धमाकों से दहला इलाका, पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा हादसा

पुलिस कमिश्नर ने लिया सख्त फैसला
इस मामले की जानकारी सामने आने के बाद भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित SI पर 5 हजार रुपए का आर्थिक दंड लगाया। इसके अलावा ट्विशा शर्मा डेथ केस में SI पर कार्रवाई के तहत विभागीय जांच शुरू होने के संकेत भी मिले हैं।अधिकारियों का मानना है कि किसी भी आपराधिक मामले में सबूतों की सुरक्षा और सही प्रक्रिया का पालन बेहद जरूरी होता है।

साक्ष्यों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
ट्विशा शर्मा डेथ केस में SI पर कार्रवाई ने एक बार फिर पुलिस जांच में साक्ष्यों की देखरेख और उनकी सुरक्षित अभिरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसी भी केस में छोटे से छोटे सबूत की सुरक्षा जांच की निष्पक्षता और सच्चाई तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाती है।फिलहाल इस मामले में आगे की विभागीय प्रक्रिया और जांच के बाद ही अन्य कार्रवाई को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *