1. एमपी में ठंडी रातें, कई शहरों का तापमान 17° से नीचे
भोपाल सहित मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में रातें ठंडी हो गई हैं। छतरपुर के नौगांव में रात का तापमान 15.4°C, रीवा में 18.2°C, टीकमगढ़ में 17.8°C, मलाजखंड में 19.2°C, दतिया में 17.1°C और धार में 17.4°C दर्ज किया गया। भोपाल में रात का तापमान 20.6°C जबकि ग्वालियर में 18°C रहा। दक्षिणी जिलों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
READ MORE : Balrampur News : दिवाली से पहले मातम, छुहीमिट्टी खदान धंसने से महिला की दर्दनाक मौत, एक घायल
2. किसान सम्मेलन – मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में भोपाल में किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें नर्मदापुरम, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, रायसेन एवं विदिशा जिले के लगभग 2500 किसान भाग लेंगे। सम्मेलन में किसानों को भावांतर योजना की जानकारी दी जाएगी और योजना का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। किसान 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक मंडी में अपनी फसल बेच सकेंगे।
3. मध्यप्रदेश को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
देश में आदि कर्मयोगी अभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस अवसर पर पुरस्कार प्रदान करेंगी। MP ने देश के पांच राज्यों में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रमुख सचिव जनजाति कार्य गुलशन बामरा राज्य स्तरीय पुरस्कार ग्रहण करेंगे। शिवपुरी, बैतूल, गुना, बुरहानपुर और विदिशा जिले भी अपनी उत्कृष्ट भागीदारी के लिए सम्मानित होंगे।
4. क्राइम ब्रांच ने मछली परिवार को किया तलब
भोपाल की क्राइम ब्रांच ने सोहेल मछली और शारिक मछली परिवार से बैंक डिटेल और संपत्ति संबंधी जानकारी जुटाने के लिए नोटिस जारी किया है। मछली परिवार के सदस्य पहले अधूरी जानकारी देने के कारण दोबारा तलब किए गए हैं।
READ MORE : MP News : कैंट विधानसभा में ‘आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन’ संपन्न, लोकल को बढ़ावा देने का संकल्प
5. यासीन मछली और अमन दाहिया को मिली जमानत
हाईकोर्ट ने ड्रग्स तस्करी मामले में यासीन मछली और अमन दाहिया को शर्तों के साथ जमानत दी है। दोनों को संबंधित थाना में हर महीने 10 और 25 तारीख को हाजिरी लगानी होगी। न्यायाधीश प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने यह आदेश दिया।













