MP Politics : अशोकनगर : जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी पर की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज जिले में कांग्रेस का जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। जीतू पटवारी की गिरफ्तारी की खबर के बाद मध्य प्रदेश के कोने-कोने से कांग्रेस नेताओं का रेला अशोकनगर की ओर उमड़ पड़ा।
MP Politics : 61 विधायक, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार, तथा कई दिग्गज वरिष्ठ नेताओं ने अशोकनगर में कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए सरकार के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया। रैली में उमड़ा जनसैलाब इस बात की गवाही दे रहा था कि कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की गई कार्रवाई को कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।
MP Politics : रैली में बोलते हुए जीतू पटवारी ने भाजपा की मोहन यादव सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा,यह सरकार विपक्ष की आवाज़ को कुचलना चाहती है। लोकतंत्र को गिरफ़्तार करने की कोशिश हो रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता अब चुप नहीं बैठेंगे।”
MP Politics : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने भी मंच से गरजते हुए कहा:मध्य प्रदेश की जनता इस दमनकारी नीति का जवाब देगी। आज जो ताक़त अशोकनगर की सड़कों पर है, वह सरकार की नींव हिला देगी।”
MP Politics : कलेक्टर परिषद अशोकनगर में हजारों की भीड़, नारों और पोस्टरों के साथ उमड़ी, जिसने प्रशासन को भी सतर्क कर दिया। रैली के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही लेकिन जनसैलाब के आगे पुलिस बल भी बेबस नजर आया। कांग्रेस की यह रैली केवल गिरफ्तारी के विरोध तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भी एक बड़ी चेतावनी माना जा रहा है।











