MP News Job Scam: नौकरी के नाम पर ठगी सिंगरौली में युवक से 85 हजार की धोखाधड़ी,आरोपी पर कार्रवाई की मांग

Rahul Goshwami

MP News Job Scam: : सिंगरौली जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक से 85 हजार रुपये लेकर न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे लौटाए गए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

MP News Job Scam: जानकारी के मुताबिक, सिधी जिले के ग्राम बरौ निवासी दिनेश कुमार पाण्डेय, जो वर्तमान में मयानगर में रह रहे हैं, ने नरेन्द्र चौबे नामक व्यक्ति पर ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे कुल 85 हजार रुपये लिए।

MP News Job Scam: दिनेश पाण्डेय ने बताया कि 15 दिसंबर 2025 को 50 हजार, 17 दिसंबर को 30 हजार और 21 दिसंबर को 5 हजार रुपये ट्रांजैक्शन के माध्यम से आरोपी को दिए गए। आरोप है कि यह रकम आरोपी ने अपनी मां के खाते में जमा करवाई।

MP News Job Scam: पीड़ित का कहना है कि पैसे लेने के बाद आरोपी न तो नौकरी दिला रहा है और न ही रकम वापस कर रहा है। जब पैसे मांगे गए तो आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज भी की।

MP News Job Scam: पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, जिले में नौकरी के नाम पर ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि अन्य बेरोजगार युवक ऐसे ठगों के जाल में न फंसें।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *