महेंद्र प्रताप सिंह / सिरमौर| सिरमौर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक महेंद्र प्रताप सिंह के साथ गाय के प्रति दया दिखाने का मामला गंभीर रूप ले लिया। महेंद्र ने बताया कि उसने अपने बड़े भाई को गाय के साथ उचित व्यवहार करने की नसीहत दी, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया।
महेंद्र ने कहा कि अक्सर गाय दूध नहीं देती है और दूध लेने के बाद उन्हें आवारा छोड़ देता है। भूखी-प्यासी गाय का ख्याल वह स्वयं रखते हैं। इसी बात को लेकर उनके बड़े भाई ने उन्हें डंडों से पीटा। घटना के बाद पीड़ित युवक ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महेंद्र प्रताप सिंह, पीड़ित युवक : “मैंने सिर्फ गाय के प्रति दया और उचित व्यवहार की बात की थी, लेकिन इसी पर विवाद हो गया और मुझे पीटा गया। अब मुझे न्याय चाहिए।”













