रीवा – दीपावली के मौके पर रीवा में अवैध पटाखों की दुकानों और गोदामों में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की। यह छापेमारी शुक्रवार देर रात से शनिवार शाम 6-7 बजे तक चली, जिसमें लगभग 400 कार्टून विस्फोटक सामग्री (पटाखा) जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 3 से 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस कार्रवाई में अवैध और सीमा से अधिक भंडारण को लेकर विशेष जांच की गई। रीवा जोन आईजी गौरव राजपूत और पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में, एसडीओपी मनस्वी शर्मा की अगुवाई में गठित टीम ने छापेमारी की। सुबह प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची, जिसमें तहसीलदार हुजूर शिव शंकर शुक्ल, नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Read More : MP News : दीपावली से पहले बुरहानपुर प्रशासन एक्शन मोड में: फटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण
जांच के दौरान दो गोदामों में अवैध भंडारण पाया गया। पहला मामला अब्दुल कादरी के गोदाम का था, जिनका देहांत हो चुका है। उनके पुत्र द्वारा गोदाम संचालित किया जा रहा था। हालांकि लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन अभी तक लाइसेंस जारी नहीं हुआ। ऐसे में नियमों का उल्लंघन मानते हुए सुरक्षा दृष्टिकोण से सारा सामान जप्त कर लिया गया।
दूसरा मामला दीपू भाई नामक व्यक्ति के गोदाम का था। जांच में पाया गया कि उन्होंने गोदाम के सामने की खुली जगह पर भी पटाखों का भंडारण किया था, जिसकी उन्हें कोई वैध अनुमति नहीं थी। एक गोदाम के लाइसेंस की आड़ में कई गोदाम संचालित होने और क्षमता से अधिक पटाखे भंडारित होने के कारण सारा माल प्रशासन ने जप्त कर लिया।
Read More : Dhanteras 2025 : दिवाली पर गोल्ड इन्वेस्टमेंट का स्मार्ट तरीका, जानिए कैसे और कहां खरीदें सोना
प्रशासन ने बताया कि सीमा से अधिक भंडारण की जांच अभी जारी है। इस मामले में विवेचना पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट रूप से सामने आएगी।
बाईट: तहसीलदार हुजूर शिव शंकर शुक्ल – “सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, अवैध भंडारण और नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”











