सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन और एसडीओपी चितरंगी राहुल कुमार सैयाम एवं थाना प्रभारी गढ़वा विद्यावारिधि तिवारी के मार्गदर्शन में नौडिहवा चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2025 को चौकी प्रभारी नौडिहवा को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोहदा निवासी संजय कुमार केवट (पिता फूलचंद केवट) अपने घर के सामने अवैध विस्फोटक सामग्री बिक्री हेतु रखे हुए है।
सूचना पर कार्यवाही करते हुए प्रधान आरक्षक अमजद खान पुलिस स्टाफ और दो स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सफेद बोरी में रखी विभिन्न कंपनियों के पटाखे और बम बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत ₹3530 बताई गई है।
जब्त सामग्री में —
-
लैला मजनू कृष्णा छाप पटाखा (3 पैकेट, प्रत्येक में 5 नग)
-
श्रीदेवी कंपनी का पटाखा (2 पैकेट)
-
मिलन हाइड्रो कंपनी का पटाखा (1 पैकेट, 10 नग)
-
बेताब कंपनी का रस्सी बम (1 पैकेट, 10 नग)
-
स्टार DNOPS कंपनी का पटाखा (1 पैकेट, 5 नग)
-
जिन्नी कलर्ड कंपनी की फुलझरी (10 पैकेट, 1 बंडल) शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद बैस, प्रधान आरक्षक अमजद खान, आरक्षक ओमप्रकाश शर्मा एवं आरक्षक पुष्पराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।











