MP News : निराश हों तो पौधों से करें संवाद : शा.म.ल. कन्या महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

VIKASH KHALKHO
nishanebaaz.com

MP News : भोपाल: शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग द्वारा “फ्रेंड्स ऑफ सोसायटी” गतिविधि क्लब के अंतर्गत एक विशेष संगोष्ठी एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की थीम थी – “वेदों में वर्णित पौधों का औषधीय, पर्यावरणीय एवं धार्मिक महत्व”, जिसे भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के सहयोग से आयोजित किया गया।

nishaanebaz.com
nishaanebaz.com

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय अग्रवाल ने विद्यार्थियों से वेदों की ओर लौटने और प्राकृतिक जीवन पद्धति को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “विज्ञान यह सिद्ध कर चुका है कि पौधों में भी संवेदनाएं होती हैं। उनसे संवाद करना न केवल मानसिक शांति देता है, बल्कि अवसाद और आत्महत्या जैसे संकटों से भी बचा सकता है।”

nishaanebaz.com
nishaanebaz.com

मुख्य वक्ता डॉ. सुधीर शर्मा (संयोजक, भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ) ने भारतीय अमृतमयी चिकित्सा पद्धति पर प्रकाश डाला। उन्होंने योग, ध्यान और आयुर्वेद के माध्यम से मानसिक व शारीरिक कल्याण को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा – “हमारा शरीर मंदिर है, और हमारे ऋषियों की चिकित्सा पद्धति आज के युग में भी एलोपैथी के दुष्परिणामों से बचाने में सक्षम है।”

समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. तैयबा खातून ने साहित्यकार रामवृक्ष बेनीपुरी की रचना ‘गेहूं और गुलाब’ के ज़रिए यह संदेश दिया कि “भौतिक उन्नति के साथ ही हमें सांस्कृतिक सुगंध भी बनाए रखनी चाहिए।”

nishaanebaz.com
nishaanebaz.com

कार्यक्रम का संचालन क्लब की वॉलंटियर छात्राओं – किरन रजक, सपना मुसावत, अंजली अग्रवाल, मुस्कान नन्हैते, एलिस तिर्की एवं हफ़्सा ज़माँ ने उमंग और दक्षता के साथ किया। डॉ. उषा कुकरेती के निर्देशन में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में 45 छात्राओं ने भाग लिया।

आभार प्रदर्शन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रंजना श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *