MP CRIME : भोपाल : राजधानी भोपाल क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है…पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 510 नाइट्रावेट-10 टैबलेट बरामद की हैं…जिनकी कीमत लगभग 25, हज़ार रूपये बताई जा रही है…साथ ही एक मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया गया है…क्राइम ब्रांच क़ो मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीटी नगर क्षेत्र के अंबेडकर ग्राउंड के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं के साथ मौजूद है…क्राइम ब्रांच ने आरोपियों क़ो घेराबंदी कर पकड़ा…
MP CRIME : आरोपियों की पहचान अनस अब्दुल उर्फ कल्लू के रूप में हुई…तलाशी में उसके पास से 150 नाइट्रावेट गोलिया बरामद हुईं…पूछताछ में अनस ने बताया कि ये दवाइयाँ उसने जेल में मिले साथी विशाल उर्फ रफ्तार बिटौरे से उधार ली थीं…इसके बाद पुलिस ने विशाल को कस्तूरबा अस्पताल के पास से पकड़ा और उसके पास से भी 150 गोलियाँ बरामद हुईं…
MP CRIME : विशाल की निशानदेही पर तीसरे आरोपी रवि साहू को गिरफ्तार किया गया, जो “माँ मेडिकल स्टोर” का संचालन करता था… दुकान की तलाशी में दराज से 210 नाइट्रावेट टैबलेट बरामद की गईं…इसके बाद मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया…तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा और मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है…पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सस्ती कीमत पर प्रतिबंधित दवाइयाँ खरीदते थे और महंगे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाते थे।











