HomeMadhya PradeshBhopalMP BREAKING : 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म,...

MP BREAKING : 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म, हाई प्रोफाइल चोर गिरफ्तार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन, कार से लटककर हूटर बजाते युवाओं का वीडियो वायरल

Date:

Related stories

MP BREAKING : भोपाल : भोपाल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ओसाफ अली नामक युवक ने छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान ओसाफ अली से उसकी एक स्कूल मित्र के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने पहले छात्रा से दोस्ती की और उसे घुमाने-फिराने का झांसा देकर बाहर ले गया। इसी दौरान कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर छात्रा से संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी के लिए धर्म बदलने की शर्त रख दी। वह लगातार छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता रहा।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया था और उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे भी ऐंठे। इस ब्लैकमेलिंग के चलते वह लंबे समय तक मानसिक प्रताड़ना झेलती रही।

हाई प्रोफाइल चोर गिरफ्तार

भोपाल : भोपाल जीआरपी पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल चोर को गिरफ्तार किया है, जो ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रांजल दीक्षित कोठी के रूप में हुई है, जो बीटेक पास और फॉरेन रिटर्न बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को ऑनलाइन गेमिंग और बैटिंग की लत थी। इसी लत के चलते उसने बड़ी रकम गंवा दी, जिसके बाद वह ट्रेनों में चोरी करने लगा।

आरोपी खासतौर पर राजधानी शताब्दी और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाता था। वह भीड़भाड़ और यात्रियों की लापरवाही का फायदा उठाकर कीमती सामान चुरा लेता था।

जीआरपी पुलिस भोपाल ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इससे पहले किन-किन ट्रेनों और किन स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

MP BREAKING : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज सुबह 11:40 बजे भुज एयरपोर्ट से प्रस्थान कर भालछेल हेलीपैड, जूनागढ़ पहुंचेंगे। वहां वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इसके बाद दोपहर 03:55 बजे मुख्यमंत्री का बड़ोदरा एयरपोर्ट आगमन प्रस्तावित है। बड़ोदरा में भी वे स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। दौरे के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रात 09:30 बजे बड़ोदरा एयरपोर्ट से स्टेट हैंगर, भोपाल के लिए रवाना होंगे।

MP BREAKING : यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी, वीडियो वायरल

MP BREAKING : इंदौर : इंदौर में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करते युवाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक हूटर बजाते हुए कार चलाते नजर आ रहे हैं, वहीं एक युवक कार के बाहर लटककर खतरनाक तरीके से सफर करता दिखाई दे रहा है।

MP BREAKING : बताया जा रहा है कि युवक काफी देर तक इंदौर की सड़कों पर इसी तरह हुड़दंग करते रहे। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान चौराहों पर तैनात रहने वाली ट्रैफिक पुलिस कहीं नजर नहीं आई।

MP BREAKING : यह वीडियो मरीमाता चौराहे से जंजीर वाला चौराहा के बीच का बताया जा रहा है, जहां युवक यातायात नियमों को ताक पर रखकर न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डालते दिखे।

MP BREAKING : युवाओं के इस हुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस मामले में ट्रैफिक पुलिस की भूमिका और कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here