MP BREAKING : भोपाल: नापतौल विभाग को आज दोपहर करीब 2 बजे एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें आरडीएक्स बम फटने की चेतावनी दी गई है। यह लगातार दूसरे दिन ऐसा धमकी भरा संदेश है।
MP BREAKING : पहले भी पीपुल्स मॉल और एम्स अस्पताल को बम से निशाना बनाने की धमकी मिली थी। मेल में बताया गया कि पाकिस्तानी ड्रोन के माध्यम से चार आरडीएक्स बम प्लांट करने की योजना बनाई गई है।
MP BREAKING : घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और पूरे परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जांच जारी है और संभावित खतरे को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
ग्वालियर: जनकगंज थाना क्षत्र के मरघट रोड पर देर रात एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। इस हादसे में लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया।











