अवैध शराब दुकान पर मानव अधिकार आयोग की सख्ती
भोपाल। मानव अधिकार आयोग की सख्ती के बाद भोपाल कलेक्टर के आदेश पर अरेरा कॉलोनी में सोम ग्रुप द्वारा संचालित अवैध शराब दुकान पर भोपाल एडीएम पी सी शाक्य के नेतृत्व में टीम पहुंची। हॉपिटल के बगल और मंदिर से सिर्फ 42 मीटर दूर रहवासी भूखंड पर नियमों की अवहेलना कर आबकारी विभाग ने लेन-देन कर अवैध शराब की दुकान खुलने दी। स्थानीय निवासी विरोध कर रहे थे। मानव अधिकार आयोग ने 3 अक्टूबर को भोपाल कलेक्टर और जिला आबकारी आयुक्त को दिल्ली तलब किया है। शराब ठेकेदार और जिम्मेदार आबकारी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई तय।
एमपी में प्रियंका गांधी का हर बूथ मजबूत” अभियान
मुरैना जिले की दिमनी सीट से प्रियंका गांधी का नया अभियान शुरू होगा। इस अभियान में बूथ रक्षक तैनात कर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बीच गलत जोड़े गए वोटर्स की पहचान की जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र में 20-20 कलस्टर बनाए जाएंगे और हर कलस्टर में बूथ रक्षक तैनात होंगे। प्रियंका गांधी की टीम बूथ रक्षकों को ट्रेनिंग देगी। यह अभियान देश के पांच राज्यों – एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और हरियाणा में चलेगा। कम मार्जिन वाली और चुनौतीपूर्ण सीटों पर विशेष फोकस रखा जाएगा।













