Mohan Cabinet Meeting : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद रविन्द्र भवन में प्रदेश की विद्युत कंपनियों में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
Mohan Cabinet Meeting : दोपहर 1.20 बजे सीएम भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे और वहां पहुंचने के बाद स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 3.30 बजे जबलपुर से वे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे और राजधानी दिल्ली में निर्धारित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री का दिन समाप्त होगा देर रात 12.10 बजे, जब वे दिल्ली से भोपाल लौटेंगे। यानी पूरा दिन बैठकों, नियुक्ति पत्र वितरण, जबलपुर और दिल्ली के कार्यक्रमों से भरा रहेगा।











