Modi said on Bengal victory: बंगाल जीत पर मोदी का बड़ा राजनितिक संदेश, गंगोत्री से गंगासागर तक कमल……

Rahul Goshwami

Modi said on Bengal victory: बंगाल में भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता वर्षों की मेहनत और संगठनात्मक ताकत का परिणाम है, जिसका श्रेय पूरी तरह पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके परिश्रम को जाता है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के कई हिस्सों में भाजपा और एनडीए की मजबूत सरकार बनने के बाद अब “गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिल चुका है”, जो पार्टी के विस्तार और जनसमर्थन का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों की साधना जब सिद्धि में बदलती है तो जो खुशी मिलती है, वह आज कार्यकर्ताओं के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।

Modi said on Bengal victory: बंगाल को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह राज्य अब एक नए अध्याय की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने घोषणा की कि नई सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में ही केंद्र की प्रमुख योजना आयुष्मान भारत को मंजूरी दी जाएगी, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

इसके साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भी सख्त संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में घुसपैठ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Modi said on Bengal victory: अपने भाषण में पीएम मोदी ने भाजपा के वैचारिक आधार और इतिहास का भी उल्लेख किया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने जनसंघ की स्थापना कर देशहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। मोदी ने कहा कि मुखर्जी का सपना था कि देश एक मजबूत और एकजुट भारत बने, और आज की उपलब्धियां उसी दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

Modi said on Bengal victory: प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र, संविधान और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने भाजपा के सिद्धांत “नागरिक देवो भव” को दोहराते हुए कहा कि पार्टी हमेशा जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और विकास को प्राथमिकता देती रहेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *