Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Mobile Snatching : जबलपुर में मोबाइल स्नैचर्स का आतंक! पॉश इलाके में...

Mobile Snatching : जबलपुर में मोबाइल स्नैचर्स का आतंक! पॉश इलाके में युवक का iPhone लूटा

JABALPUR
जबलपुर में मोबाइल स्नैचर्स

जबलपुर: शहर में इन दिनों मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएँ तेजी से बढ़ रही हैं। राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर फरार होने वाले बदमाश लगातार सक्रिय हैं, जिससे नागरिकों में चिंता का माहौल है। ताज़ा मामला शहर के पॉश इलाके विजयनगर से सामने आया है, जहाँ दो बदमाशों ने एक युवक का डेढ़ लाख रुपये का आईफोन छीन लिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विजयनगर में टहलते समय छीना कीमती iPhone
घटना उस समय हुई जब पीड़ित रामकिंकर सिंह अपने घर के बाहर टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश अचानक नज़दीक आए और हाथ में पकड़ा आईफोन एक झटके में छीनकर फरार हो गए। रामकिंकर ने कुछ दूर तक उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार में निकल गए।

Read More : CGPSC-2025 की बड़ी घोषणा! 238 पदों पर भर्ती, उच्च प्रशासनिक सेवाओं में बने अधिकारी का मौका…

पीड़ित मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में USA में कार्यरत हैं। वह छुट्टियों पर अपने परिवार के साथ भारत आए थे। महंगे आईफोन की चोरी के बाद वह काफी आहत हैं और उन्होंने तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

CCTV फुटेज आया सामने, पुलिस सक्रिय
घटना का पूरा वीडियो पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जिसमें दिख रहा है कि बदमाश इलाके की रेकी करते हुए नजर आ रहे हैं। विजय नगर थाना पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

Read More : CM मोहन यादव ने की रोइंग महाकुंभ की धमाकेदार शुरुआत, बोले- प्रदेश है नेशनल चैंपियन

पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में शहर में मोबाइल स्नैचिंग के कई मामले सामने आए हैं और कई मामलों में आरोपियों का तरीका लगभग एक जैसा पाया गया है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि यह वही गैंग हो सकता है।

शहर में बढ़ती घटनाओं से लोग सहमे
लगातार हो रही मोबाइल लूट की वारदातों से लोगों में डर का माहौल है। खासकर पॉश इलाकों में इस तरह की घटनाएँ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ाने और संदिग्ध युवकों की निगरानी मजबूत करने की मांग की है।पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here