Wednesday, April 8, 2026
29.1 C
Raipur

Minor Kidnapping and Rape Case : रीवा में शर्मनाक: किशोरी को अगवा कर दो दिनों तक किया गैंगरेप; पुलिस ने कान्हा और शुभम को दबोचा

Minor Kidnapping and Rape Case : रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए दो बदमाशों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया है। समान थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पहाड़ी इलाके से शारदापुरम तक दरिंदगी का तांडव

जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व आरोपी कान्हा पांडे और शुभम यादव ने किशोरी को जबरन अगवा कर लिया। आरोपी उसे पहले गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के सुनसान पहाड़ी इलाके में ले गए, जहाँ उन्होंने पहली बार सामूहिक दुष्कर्म किया। हैवानियत यहीं नहीं रुकी; इसके बाद दरिंदे पीड़िता को समान थाना क्षेत्र के शारदापुरम स्थित एक आवास में ले आए। यहाँ किशोरी को बंधक बनाकर रखा गया और कई बार उसके साथ गैंगरेप किया गया।

बेहोश होने पर लावारिस छोड़ भागे आरोपी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह लगातार आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाती रही और रहम की भीख मांगती रही, लेकिन दरिंदों का दिल नहीं पसीजा। लगातार किए गए शारीरिक शोषण के कारण जब किशोरी बेहोश हो गई, तो दोनों आरोपी उसे उसी लावारिस हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। होश आने पर पीड़िता किसी तरह अपने परिजनों के पास पहुँची और बिलखते हुए अपनी आपबीती सुनाई।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

परिजनों के साथ थाने पहुँची पीड़िता की शिकायत पर समान पुलिस ने तत्काल अपहरण और गैंगरेप की संगीन धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस ने त्वरित दबिश देकर दोनों मुख्य आरोपियों, कान्हा पांडे और शुभम यादव को हिरासत में ले लिया है। सीएसपी रीवा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

बाइट (Byte): राजीव पाठक, सीएसपी रीवा

“समान थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों—कान्हा पांडे और शुभम यादव के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।”

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

RBI ने फिर नहीं बदला रेपो रेट! लगातार दूसरी बार 5.25% पर बरकरार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने...

इंदौर में शराब दुकान के खिलाफ बवाल, महिलाओं ने किया चक्का जाम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के मालवा मिल क्षेत्र...

भोपाल में बड़े तालाब की जमीन पर कब्जा करने वालों पर गिरी गाज, चला बुलडोजर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  शहर के प्रमुख जलस्रोत बड़े...

M.P News : मुरैना टोल प्लाजा पर धूं-धूं कर जली लग्जरी कार, टला बड़ा हादसा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में...

इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, PWD के 2 इंजीनियर 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त...

मिडिल ईस्ट तनाव का असर! भोपाल-दिल्ली फ्लाइट किराया 4500 पार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव...

C.G News : DIG संतोष सिंह की किताब को PMO से मिली बड़ी सराहना, अजीत डोभाल-शक्तिकांत दास ने की प्रशंसा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर...

Related Articles

Popular Categories