HomeMadhya Pradeshmetro-line-below-kabristan-opposition: कब्रिस्तान के नीचे मेट्रो लाइन पर बवाल! मुस्लिम समाज बोला- “किसी...

metro-line-below-kabristan-opposition: कब्रिस्तान के नीचे मेट्रो लाइन पर बवाल! मुस्लिम समाज बोला- “किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे निर्माण”

Date:

Related stories

metro-line-below-kabristan-opposition: बड़ा बाग कब्रिस्तान के नीचे से प्रस्तावित मेट्रो रेलवे लाइन निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने इस योजना का कड़ा विरोध करते हुए साफ कहा है कि किसी भी कीमत पर कब्रिस्तान के नीचे से मेट्रो लाइन नहीं निकलने दी जाएगी।

metro-line-below-kabristan-opposition: “धार्मिक आस्था से जुड़ा है मामला”

कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन बल्ली ने कहा कि बड़ा बाग कब्रिस्तान मुस्लिम समाज की धार्मिक और सामाजिक आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थल के नीचे रेलवे लाइन निर्माण करना समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम है।

उन्होंने प्रशासन और रेलवे विभाग से मांग की कि प्रस्तावित मेट्रो मार्ग में तुरंत बदलाव किया जाए और धार्मिक स्थलों की गरिमा का सम्मान किया जाए।

metro-line-below-kabristan-opposition: आंदोलन की चेतावनी

कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि योजना वापस नहीं ली गई तो मुस्लिम समाज बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगा। वक्ताओं ने कहा कि समाज अपनी धार्मिक धरोहर और कब्रिस्तान की पवित्रता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा।

metro-line-below-kabristan-opposition: समाज के कई लोग रहे मौजूद

इस दौरान शेख इस्माइल खान, नवेद लाला, अदनान, अंसार खान, परवेज़, आरिफ, आशिक, तनवीर, जाहिद मंसूरी और आजम समेत समाज के कई लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मेट्रो परियोजना के इस प्रस्ताव का विरोध किया।

metro-line-below-kabristan-opposition: प्रशासन को सौंपा जा सकता है ज्ञापन

कमेटी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here