Wednesday, February 4, 2026
16.9 C
Raipur

masked thugs : कानून व्यवस्था को चुनौती : रीवा में 8 नकाबपोश बदमाशों ने रेस्टोरेंट में की जमकर तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई लाइव वारदात

masked thugs : रीवा: विंध्य के केंद्र रीवा में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। शहर के समान थाना क्षेत्र स्थित गड़रिया ओवरब्रिज के पास संचालित ‘श्रीजी की रसोई’ ढाबा (रेस्टोरेंट) में बीती रात आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। बदमाशों ने न केवल रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की, बल्कि सरेराह हवाई फायरिंग कर फरार हो गए।

masked thugs : जानकारी के अनुसार, यह रेस्टोरेंट रीता सिंह चौहान नामक महिला द्वारा संचालित किया जाता है। बीती रात जब रेस्टोरेंट में कामकाज चल रहा था, तभी चार अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर लगभग 8 नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। बिना किसी कहासुनी या बातचीत के, इन बदमाशों ने अचानक रेस्टोरेंट के बाहर और भीतर रखी मेज-कुर्सियों को तोड़ना शुरू कर दिया।

masked thugs : मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि तोड़फोड़ के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो राउंड हवाई फायर भी किए। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी बाइकों पर सवार होकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।

masked thugs : पुलिस को घटनास्थल से कारतूस के खाली खोखे बरामद हुए हैं। पूरी वारदात रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें नकाबपोश बदमाश हाथ में डंडे और हथियार लेकर तोड़फोड़ करते साफ नजर आ रहे हैं। हालांकि, चेहरों पर नकाब होने के कारण तत्काल उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

masked thugs : समान थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के हुलिए और बाइकों के नंबरों के जरिए उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Datia Collector action: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सख्त, अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोज़र

Datia Collector action: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सख्त, अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोज़र

CSVTU PHD scam : Chhattisgarh में कैसे हुआ PHD Fees घोटाला, छात्रों को दी गईं फर्जी रसीदें

CSVTU PHD scam : Chhattisgarh में कैसे हुआ PHD Fees घोटाला, छात्रों को दी गईं फर्जी रसीदें

Raipur Online Satta Case: Mahadev app जैसा सट्टा सिंडिकेट बेनकाब, कार से चल रहा जुआ नेटवर्क..

Raipur Online Satta Case: Mahadev app जैसा सट्टा सिंडिकेट बेनकाब, कार से चल रहा जुआ नेटवर्क..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Rewa Medical College Ragging : UG Hostel बना जंग का मैदान, जूनियर छात्रों पर बरसाईं लाठियां...

Rewa Medical College Ragging : UG Hostel बना जंग का मैदान, जूनियर छात्रों पर बरसाईं लाठियां...

Gariaband Hinsa : गरियाबंद में क्यों भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 10 घरों में आग, कई वाहन जलकर खाक...

Gariaband Hinsa : गरियाबंद में क्यों भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 10 घरों में आग, कई वाहन जलकर खाक...

Latest YouTube Shorts

Supreme Court से Kawasi Lakhmaको बड़ी राहत...

Supreme Court से Kawasi Lakhmaको बड़ी राहत...

Raipur में नए सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़...

Raipur में नए सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़...

Chhattisgarh में इस दिन से महंगी होगी शराब

Chhattisgarh में इस दिन से महंगी होगी शराब

Raipur वालों सावधान! अब कैमरा ही काटेगा चालान...

Raipur वालों सावधान! अब कैमरा ही काटेगा चालान...

Gariyaband Violence: गरियाबंद में दो पक्षों में झड़प,10 घरों में लगाई आग...

Gariyaband Violence: गरियाबंद में दो पक्षों में झड़प,10 घरों में लगाई आग...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds