Monday, March 30, 2026
30.1 C
Raipur

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : कई जिलों के कलेक्टर-आयुक्त बदले…

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : भोपाल | मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल : जबलपुर, इंदौर, उज्जैन और बड़वानी सहित कई जिलों में कलेक्टर-आयुक्त बदले भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों में कलेक्टर और निगम आयुक्तों की जिम्मेदारी बदली है।

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना को अपर सचिव एवं सह आयुक्त जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अब राघवेंद्र सिंह जबलपुर के नए कलेक्टर होंगे। प्रीति यादव को जबलपुर नगर निगमायुक्त से हटाकर अगर मालवा का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि राम अहीरवार जबलपुर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे।

उज्जैन नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह को अब उज्जैन का कमिश्नर बनाया गया है। इंदौर में भी बड़ा बदलाव हुआ है, जहां शिवम् वर्मा को नया कलेक्टर और दिलीप यादव को नगर निगम इंदौर का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जयती सिंह को बड़वानी जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

सरकार के इस फेरबदल से कई जिलों में प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह बदल गया है। नई नियुक्तियों से उम्मीद की जा रही है कि जिलों में विकास और प्रशासनिक कामकाज की रफ्तार और तेज होगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories