Friday, April 3, 2026
28.8 C
Raipur

Mahashivratri Celebration Kharora : महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर कॉलोनी में भव्य प्राण प्रतिष्ठा; वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विराजित हुए महादेव, उमड़ा भक्तों का सैलाब

Mahashivratri Celebration Kharora : खरोरा (15 फरवरी 2026): महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर खरोरा की शिव मंदिर कॉलोनी में अपूर्व उत्साह और श्रद्धा का वातावरण रहा। कॉलोनी वासियों के सामूहिक सहयोग और प्रदीप वर्मा परिवार की पहल पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में भगवान शिव, भगवान कार्तिकेय, भगवान गणेश और संकटमोचन हनुमान की प्रतिमाओं की भव्य प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।

विधि-विधान से संपन्न हुआ अनुष्ठान

प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूर्णतः शास्त्रोक्त रीति और वैदिक परंपरा के अनुसार संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में बिशेसर वर्मा एवं श्रीमती कंचन वर्मा ने यजमान के रूप में उपस्थित रहकर पूजा-अर्चना की। विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में हवन, पूजन और महाआरती का आयोजन हुआ। जैसे ही मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई, पूरा परिसर ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

भव्य भंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

धार्मिक अनुष्ठान के पूर्ण होने के उपरांत विशाल भोग-भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। कॉलोनी के निवासियों और आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान के दर्शन किए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

एकता और सेवा का संदेश

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कॉलोनी के प्रबुद्ध नागरिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पटवारी योगेश सिन्हा, शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा, नारायण प्रसाद देवांगन, युगलकिशोर वर्मा, डॉ. भूषण साहू, डॉ. सूर्यकांत वर्मा, आलोक बघेल, बंछोर जी, हीरालाल देवांगन एवं अधिवक्ता आभा चंद्राकर सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी सेवाएं दीं। कॉलोनी वासियों ने संकल्प लिया कि यह मंदिर भविष्य में भी धार्मिक एकता और सामूहिक आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories