MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; 15 अक्टूबर के बाद भी बरसेंगे बादल

Anuj Nirala

MP Weather Alert: भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से अगले दो दिनों तक कुछ इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण 15 अक्टूबर के बाद भी प्रदेश में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है।

ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश के आसार

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार और सोमवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया और श्योपुर में बारिश हो सकती है। इससे पहले शनिवार को सिंगरौली, रीवा, मऊगंज और सीधी जिलों में हल्की बारिश के साथ बादल और तेज हवाओं का असर देखने को मिला।

Read More: MP News: जबलपुर में सजेगा मां दुर्गा के 31 स्वरूपों का दिव्य दरबार, 81 फीट तक ऊंची प्रतिमाएं बनेंगी आकर्षण का केंद्र

13 और 14 अक्टूबर को मौसम रह सकता है साफ

पूर्वानुमान के मुताबिक, 13 और 14 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे कम दबाव के क्षेत्र के चलते 15 अक्टूबर के बाद मौसम फिर बदल सकता है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में दोबारा बारिश होने के आसार हैं।

तापमान में भी उतार-चढ़ाव

प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। उपलब्ध मौसम आंकड़ों के मुताबिक, इंदौर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, उज्जैन, ग्वालियर और खजुराहो में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा।

Read More: MP High Court OBC Reservation Verdict: ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘कमलनाथ सरकार का नोटिफिकेशन था लचर’

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच लोगों को स्थानीय मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी जाती है। खासकर आंधी और बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों में बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *