टीकमगढ़। Nishaanebaz.com-Tikamgarh Patwari ICU Hospitalized: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में ‘स्वामित्व योजना’ की रजिस्ट्री को लेकर राजस्व प्रशासन और पटवारियों के बीच चल रहा गतिरोध अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। प्रशासनिक दबाव और निलंबन की धमकियों के बीच बल्देवगढ़ तहसील के देवीनगर हल्का में पदस्थ महिला पटवारी निधि तिवारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है।
टीकमगढ़ में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री के दबाव के बीच महिला पटवारी निधि तिवारी ICU में भर्ती। बेटी ने तहसीलदार पर दबाव और निलंबन की धमकी देने का आरोप लगाया।
#टीकमगढ़ #पटवारी #स्वामित्वयोजना #मध्यप्रदेश #Tikamgarh #Patwari #SwamitvaYojana #RevenueDepartment #MadhyaPradesh https://t.co/GCCQj0DW7j
— News (@khalkho_ji) October 10, 2026
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे महिला पटवारी निधि तिवारी को अस्वस्थ होने के बाद जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों की जांच में उनका ब्लड प्रेशर (BP) अत्यधिक बढ़ा हुआ पाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट किया। 22 दिन बीत जाने के बावजूद प्रदेश भर में स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री का काम ठप पड़ा हुआ है, जहां पटवारी इस अतिरिक्त कार्य से खुद को पृथक कर चुके हैं।
अस्पताल में भर्ती पटवारी की बेटी सान्या तिवारी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बल्देवगढ़ तहसीलदार प्राची जैन द्वारा उनकी मां पर शाम 5 बजे तक कम से कम 5 रजिस्ट्री कराने का अनुचित दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा न करने पर सीधे निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई करने की धमकी दी गई थी। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक तनाव के कारण ही उनकी मां का स्वास्थ्य बिगड़ा।
Read More : Janjgir-Champa News:घर में छिपाकर रखी थी 40 लीटर महुआ शराब, अकलतरा पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा
मामले की जानकारी मिलते ही जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद समारी के नेतृत्व में पटवारी संघ के प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे। अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि पटवारी संघ पहले ही स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री के काम से अलग रहने का लिखित निर्णय ले चुका है, इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा जबरन काम का दबाव बनाकर बर्खास्तगी की धमकियां दी जा रही हैं। संघ ने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और अधिकारियों के दबावपूर्ण रवैये पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।

