Illegal Liquor Seizure : अवैध शराब के ‘डंप यार्ड’ पर सायबर यूनिट का छापा, सवा लाख से अधिक का माल बरामद

VIKASH KHALKHO

Illegal Liquor Seizure : रायपुर/खरोरा। रायपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट और खरोरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सारागांव और खरोरा क्षेत्र में रेड कार्यवाही कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब, तस्करी में प्रयुक्त वाहन और नगदी बरामद की गई है, जिसकी कुल कीमत लगभग 1,30,460 रुपये आंकी गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को सूचना मिली थी कि सारागांव निवासी हालेश्वर साहू और चंद्रशेखर साहू अपने चाचा के ब्यारा (बाड़े) में भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखे हुए हैं और उसे खपाने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस को प्लास्टिक की बोरियों में भरा हुआ कुल 1008 पौवा अवैध शराब (181 लीटर से अधिक) मिला, जिसमें देशी मसाला और अंग्रेजी व्हिस्की की बोतलें शामिल थीं।

पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया कि खरोरा निवासी अजय धीवर अपनी स्कूटी (क्रमांक CG 04 HQ 2794) के माध्यम से शराब की सप्लाई लाकर देता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय धीवर को भी हिरासत में ले लिया और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली स्कूटी को जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से शराब बिक्री की 19,100 रुपये नगद राशि भी बरामद की है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *