Tuesday, March 17, 2026
32.1 C
Raipur

Lucknow News : इस राज्य में अब अंडों पर अनिवार्य होगी एक्सपायरी डेट, 1 अप्रैल से लागू होगा नया नियम

Lucknow News : लखनऊ: उपभोक्ताओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 1 अप्रैल से राज्य में बिकने वाले हर अंडे पर उत्पादन तिथि (लेड डेट) और एक्सपायरी डेट की मुहर लगाना अनिवार्य होगा। इससे ग्राहक आसानी से यह जान सकेंगे कि अंडा कितना ताजा है और कब तक उपयोग के लिए सुरक्षित है।

Lucknow News : यह नियम पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देश पर लागू किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, पहले कई जगहों पर पुराने अंडे बेचे जाते थे, जिससे लोगों की सेहत पर असर पड़ता था। अब इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सकेगी।

Lucknow News : विशेषज्ञों के मुताबिक सामान्य तापमान (करीब 30 डिग्री सेल्सियस) पर अंडे लगभग दो हफ्ते तक सुरक्षित रहते हैं, जबकि 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर इन्हें करीब पांच हफ्ते तक सुरक्षित रखा जा सकता है। हालांकि कई व्यापारी सही तरीके से कोल्ड स्टोरेज का उपयोग नहीं करते थे, जिससे अंडों की गुणवत्ता प्रभावित होती थी।

Lucknow News : नियम का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में अंडों को जब्त किया जा सकता है या उन्हें नष्ट किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उन्हें “मानव उपभोग के लिए सुरक्षित नहीं” घोषित किया जा सकता है।

Lucknow News : राज्य में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा अभी सीमित है। प्रमुख रूप से आगरा और झांसी में ही बड़े कोल्ड स्टोरेज उपलब्ध हैं। नियमों के अनुसार अंडों को सब्जियों के साथ एक ही स्थान पर नहीं रखा जा सकता, क्योंकि दोनों के लिए अलग-अलग तापमान की आवश्यकता होती है।

Lucknow News : इस फैसले से उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा होगा, क्योंकि अब उन्हें अंडों की गुणवत्ता का अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार का मानना है कि यह कदम खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

Latest YouTube Shorts

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Accident News : बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत और 12 से अधिक घायल

Accident News : हनुमानगढ़: मंगलवार सुबह रावतसर थाना क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories