Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Love Jihad Funding Case : लव जिहाद फंडिंग केस में फरार कांग्रेस...

Love Jihad Funding Case : लव जिहाद फंडिंग केस में फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर शिकंजा

Love Jihad Funding Case
Love Jihad Funding Case

इंदौर। Love Jihad Funding Case : लव जिहाद फंडिंग मामले में फरार चल रहे कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को लेकर पुलिस अब निर्णायक कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा है कि अनवर कादरी की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Love Jihad Funding Case : गौरतलब है कि लव जिहाद मामले में आर्थिक मदद के आरोपों के चलते अनवर कादरी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। केस दर्ज होते ही वह फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उस पर इनाम घोषित कर दिया। बोर्ड द्वारा उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया गया है।

कमिश्नर संतोष सिंह ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि यदि वह समय रहते नहीं पकड़ा गया तो उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मामले से जुड़े सभी बिंदुओं की गहराई से जांच की जा रही है और पुलिस इस प्रकरण में पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ रही है।

अनवर कादरी की गिरफ्तारी अब प्रशासन की प्राथमिकता में है, और संकेत हैं कि आने वाले दिनों में इस मामले में बड़ी कार्रवाई संभव है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here