Monday, March 30, 2026
35.1 C
Raipur

भोपाल : गणतंत्र दिवस से पहले आम जनता के लिए खुलेगा ‘गवर्नर हाउस’, विरासत देखने का मिलेगा सुनहरा मौका

भोपाल : पूरे देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल शामिल होंगे। इस अवसर से पहले राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को एक खास तोहफा दिया है। आम जनता के लिए लोकभवन के दरवाजे खोले जा रहे हैं, ताकि नागरिक इसकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक विरासत को करीब से देख सकें।

25 से 27 जनवरी तक खुलेगा लोकभवन

मध्य प्रदेश के नागरिक 25 जनवरी से 27 जनवरी तक लोकभवन का भ्रमण कर सकेंगे। यह भवन गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले आम जनता के लिए खोला जाएगा और रिपब्लिक डे के अगले दिन तक दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगा। इस दौरान लोग लोकभवन की विशेष सजावट, प्रदर्शनी और ऐतिहासिक महत्व को देख पाएंगे।

Read More : अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में फिर मचा हंगामा, लाठी-डंडों के साथ युवकों ने मचाया उत्पात, पुलिस प्रशासन पर दबाव

लोकभवन घूमने का समय तय

राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत कोठारी के अनुसार,

  • 25 जनवरी और 27 जनवरी 2026 को लोकभवन आम जनता के लिए दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।
  • 26 जनवरी, यानी गणतंत्र दिवस के दिन, आम लोग सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोकभवन का भ्रमण कर सकेंगे।

एंट्री और पार्किंग की पूरी व्यवस्था

लोकभवन देखने के लिए दर्शकों को गेट नंबर-1 से प्रवेश करना होगा, जबकि बाहर निकलने के लिए गेट क्रमांक-4 निर्धारित किया गया है। वाहनों की पार्किंग के लिए कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

लोकभवन में क्या-क्या देख सकेंगे दर्शक?

लोकभवन भ्रमण के दौरान आम लोग कई महत्वपूर्ण और आकर्षक स्थलों को देख सकेंगे। इसमें लोकभवन सचिवालय, वीआईपी रोड से होते हुए परिसर में प्रवेश, स्वर्ण जयंती सभागार (बैंक्वेट हॉल), ऐतिहासिक दरबार हॉल, तोप और ध्वज वंदन स्थल शामिल हैं।
इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। सांदीपनि सभागार के बाहर लघु फिल्में दिखाई जाएंगी, जिनमें राजभवन से लोकभवन बनने तक की यात्रा को दर्शाया जाएगा।

प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क

लोकभवन भ्रमण के लिए किसी भी प्रकार की एंट्री फीस या टिकट नहीं लगेगा। राज्यपाल के प्रमुख सचिव ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और लोकभवन की विरासत को करीब से देखें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories