MP News : सिंगरौली में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

0
143

सिंगरौली, बिहरा। सोमवार को बिहरा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन परिवारों की खुशियां छिन गईं। इस भीषण घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, मृतक हैं:

  • सुमन पटेल, पिता: गौरी शंकर पटेल, निवासी बिहरा

  • मोहन शाह, पिता: बाबूनंदन शाह, निवासी चितरबई

दोनों मृतक पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी अचानक तेज़ गर्जना के साथ बिजली गिरी। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read News : Live Streaming : MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : अब बंद होगी क्रिमिनल केस की लाइव स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया पर मीम्स-रील्स बनाने वालों को करारा झटका

प्रशासन और विधायक की मदद

  • हादसे की सूचना मिलते ही देवसर विधानसभा के विधायक राजेंद्र मेश्राम ने अपने पुत्र विरल मेश्राम को घटनास्थल पर भेजा।
  • विरल मेश्राम ने एम्बुलेंस की व्यवस्था कर घायल को अस्पताल भेजा और मृतकों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा।
  • मृतकों के परिवारों को तत्काल 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई।

Read News : PM MODI Visit : पीएम मोदी के दौरे से पहले धार में बवाल : बैनर फटे और आदिवासी विरोध में भाजपा जिला अध्यक्ष का पुतला फूंका

स्थानीय प्रतिक्रिया

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से प्राकृतिक आपदा के पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा देने की गुहार लगाई। मृतक परिवार अपने इकलौते कमाऊ सदस्य खो देने से बेहद संकट में हैं। घटना के बाद क्षेत्र में मातम और आक्रोश का माहौल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here