Diwali Gift Ideas: दिवाली पर रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाते समय मिठाई का डिब्बा ले जाना आम बात है। लेकिन हर साल एक जैसा तोहफा देते-देते अब कई लोग कुछ नया तलाशने लगे हैं। अगर आप भी इस बार सोन पापड़ी के डिब्बे की जगह कुछ ऐसा देना चाहते हैं, जो सामने वाले के काम आए और उसे पसंद भी आए, तो कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं।
हैंडमेड दीये और सजावटी लैंप
रोशनी के त्योहार पर दीये देना एक अच्छा विकल्प है। बाजार में रंग-बिरंगे, हाथ से पेंट किए हुए और अलग-अलग डिजाइन वाले दीये मिल जाते हैं। चाहें तो छोटा सजावटी लैंप भी दे सकते हैं। ये चीजें दिवाली पर घर सजाने के काम आएंगी और लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सकती हैं।
यादों से जुड़ा फोटो फ्रेम
करीबी दोस्तों या रिश्तेदारों को ऐसा तोहफा देना चाहते हैं, जो उनके लिए खास हो, तो फोटो फ्रेम चुन सकते हैं। इसमें परिवार या साथ बिताए किसी यादगार पल की तस्वीर लगवाएं।
ड्राई फ्रूट्स का गिफ्ट बॉक्स
मिठाई की जगह बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट से भरा छोटा-सा गिफ्ट बॉक्स दिया जा सकता है। इसे सुंदर पैकिंग में रखने से तोहफा देखने में भी अच्छा लगेगा।
छोटे इंडोर प्लांट्स
अगर सामने वाले को पौधे पसंद हैं, तो मनी प्लांट, स्नेक प्लांट या कोई छोटा सजावटी पौधा गिफ्ट कर सकते हैं। सुंदर गमले में लगा पौधा घर या ऑफिस की मेज पर रखा जा सकता है।
खुशबूदार कैंडल और होम फ्रेगरेंस
घर सजाने का शौक रखने वालों के लिए खुशबूदार कैंडल, रीड डिफ्यूजर या हल्की खुशबू वाला फ्रेगरेंस सेट अच्छा विकल्प है। इन्हें गिफ्ट बॉक्स में रखकर दिया जा सकता है।
स्थानीय कारीगरों के बनाए गिफ्ट
इस दिवाली टेराकोटा शोपीस, हाथ से बनी पेंटिंग, मिट्टी की सजावटी चीजें या पारंपरिक हस्तशिल्प भी गिफ्ट कर सकते हैं। ये चीजें आम गिफ्ट से अलग दिखती हैं ।
छोटा सेल्फ केयर हैम्पर
हैंड क्रीम, साबुन, बॉडी लोशन और मुलायम तौलिया जैसी चीजों से छोटा-सा सेल्फ केयर हैम्पर तैयार किया जा सकता है। इसमें वही सामान रखें, जिसकी सामने वाले को जरूरत हो।