Wednesday, September 23, 2026
Home National लखीमपुर खीरी: “हेलो DM अंकल…” मासूम बच्ची की सड़क सुधार की भावुक...

लखीमपुर खीरी: “हेलो DM अंकल…” मासूम बच्ची की सड़क सुधार की भावुक गुहार वायरल

लखनऊ :  लखीमपुर खीरी में कक्षा 1 की छात्रा मानवी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची DM से भावुक अपील करते हुए कहती है—“हेलो DM अंकल, आप बहुत अच्छे हैं, हमारी भी सड़क बनवा दीजिए।”

जर्जर सड़क और जलभराव से परेशानी

बच्ची ने बताया कि सलेमपुर कोन क्षेत्र में स्थित मार्ग बेहद खराब हालत में है। बारिश के दौरान यहां जलभराव हो जाता है, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी दिक्कत होती है।

महत्वपूर्ण संस्थानों के पास भी खराब स्थिति

इस मार्ग पर राजकीय पॉलिटेक्निक स्कूल, सामुदायिक शौचालय, आयुष्मान केंद्र, अंबेडकर पार्क और पानी की टंकी जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं मौजूद हैं, इसके बावजूद सड़क की स्थिति बेहद जर्जर बनी हुई है।
Read more : Bengal Election Results : ममता हारी, BJP ने बाजी मारी… लेकिन बंगाल की इस सीट में अब भी TMC-BJP में कड़ी टक्कर, 24 घंटे से काउंटिंग जारी

बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण रोजाना बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है।

सोशल मीडिया पर उठी आवाज

मासूम बच्ची की यह अपील लोगों के दिल को छू रही है और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here