Korba News: जेल से छूटे बदमाशों की फिर दबंगई, कोल्ड ड्रिंक की बोतल से युवक का सिर फोड़ा

Parivesh

Korba News: मोती सागर बस्ती एक बार फिर बदमाशों की हैवानियत का गवाह बना, जब हाल ही में जेल से छूटे गुंडों ने दहशत कायम रखने के इरादे से दो सगे भाइयों पर बेरहमी से हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल युवकों की जमकर पिटाई की, बल्कि कोल्ड ड्रिंक की बोतल से सिर पर वार कर एक युवक को बुरी तरह जख्मी कर दिया।

Korba News: जानकारी के अनुसार, परमेश्वर साहू रात करीब 10 बजे अपने काम से लौट रहा था, तभी चिंटू, समीर, माया समेत आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसका भाई हीरा साहू बचाव के लिए दौड़ा, मगर गुंडों ने उसे भी नहीं बख्शा। दोनों को खून से लथपथ हालत में कोतवाली थाना ले जाया गया, जहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।

इस घटना के बाद इलाके में भारी दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये बदमाश पहले भी कई बार मोहल्ले में आतंक फैलाते रहे हैं, और जेल से बाहर आते ही फिर वही गुंडागर्दी शुरू कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन मोहल्लेवासियों की मांग है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर इलाके में कानून-व्यवस्था बहाल की जाए, वरना हालात और बिगड़ सकते हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *