Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दशहरे के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खरमोरा अटल आवास में रहने वाले आदतन अपराधी विशाल दास नामक युवक ने शराब के नशे में दो युवकों को आधे घंटे तक बेल्ट से बेरहमी से पीटा।
READ MORE : Indore Breaking : मालवा मिल क्षेत्र में लकड़ी के कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों का माल स्वाहा….
Korba News : वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पीड़ितों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहा था और ‘भगवा राज जिंदाबाद’ के नारे लगा रहा था। पीड़ित युवक बार-बार हाथ जोड़कर अपनी मां की बीमारी का हवाला देते हुए छोड़ देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन आरोपी नहीं माना और उनका खाना तक नीचे फेंक दिया।
View this post on Instagram
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव करने की बजाय तमाशबीन बने रहे और पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विशाल दास पहले से ही आदतन अपराधी है। अब सवाल यह उठता है कि क्या तमाशबीन बनकर केवल वीडियो बनाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए? इस घटना ने समाज की संवेदनहीनता और कानून व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।











