Monday, March 30, 2026
30.1 C
Raipur

Korba News : 38 लाख की 21 हजार लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर….

Korba News : कोरबा (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवैध शराब के कारोबारियों को तगड़ा झटका लगा है। जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज, 24 अक्टूबर 2025 को 21,372 लीटर अवैध शराब का विधिवत नष्टीकरण किया। नष्ट की गई इस शराब की अनुमानित कीमत 38 लाख 24 हजार रुपये आंकी गई है।

Korba News : नष्ट की गई शराब में महुआ की सबसे ज्यादा मात्रा

कोरबा सिटी सीएसपी भूषण एक्का ने इस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह शराब छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में दर्ज 2192 निराकृत प्रकरणों से संबंधित थी।

READ MORE : Gwalior Breaking : महिला पत्रकार से बदसलूकी करना ASI को पड़ा भारी, SP ने किया लाइन अटैच

नष्ट की गई अवैध शराब का विवरण इस प्रकार है:

  • महुआ शराब: 16,414 लीटर (सबसे अधिक)
  • देशी शराब: 3,415 लीटर
  • अंग्रेजी शराब: 1,543 लीटर

सीएसपी एक्का ने बताया कि सबसे अधिक 554 प्रकरण थाना पाली, 261 प्रकरण थाना कटघोरा और 225 प्रकरण हरदीबाजार से संबंधित थे। नष्टिकरण की यह पूरी प्रक्रिया कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी की उपस्थिति में की गई, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

READ MORE : Raipur Crime News : नवविवाहिता ने वीडियो बनाकर दी जान…

साल भर सख्ती: पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इससे पहले भी जून और अगस्त 2025 में कोरबा पुलिस ने 11,715.67 लीटर महुआ, देशी और विदेशी शराब का नष्टीकरण किया था। इसके अलावा, पुलिस ने 852 लावारिस वाहनों की नीलामी और 652 विसरा प्रकरणों का भी निपटारा किया था, जो जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पुलिस की सख्ती को दर्शाता है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories