Kondagaon News : कोण्डागांव/रामकुमार भारद्वाज : छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले से एक बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
Kondagaon News : मिली जानकारी के अनुसार रविवार 3 अगस्त की रात लगभग 10 बजे बयानार CAF कैंप में पदस्थ प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रात के समय कैंप परिसर के भीतर हुई जिससे साथी जवानों में हड़कंप मच गया।
Kondagaon News : आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, और अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल भेजा गया है।











