Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh Kondagaon News:‘फूटू’ की सब्जी बनी मुसीबत, एक ही परिवार के 8 लोग...

Kondagaon News:‘फूटू’ की सब्जी बनी मुसीबत, एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार

Kondagaon News
Kondagaon News

Kondagaon News:कोंडागांव: बारिश के मौसम में जंगलों में मिलने वाले देशी मशरूम, जिसे स्थानीय भाषा में ‘फूटू’ कहा जाता है, का स्वाद कोंडागांव जिले के एक परिवार पर भारी पड़ गया। जिले के पलारी गांव में फूटू की सब्जी खाने के कुछ ही घंटों बाद एक ही परिवार के आठ लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

Kondagaon News:उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमारों में दो बच्चे, तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। परिवार ने यही सब्जी अपने पड़ोसी को भी खाने के लिए दी थी, जिसके बाद पड़ोसी परिवार के कुछ सदस्य भी फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए।

Kondagaon News:डॉक्टरों के अनुसार, सभी मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

Kondagaon News:स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बारिश के मौसम में जंगल से मिलने वाले मशरूम का सेवन पूरी तरह पहचान होने के बाद ही करने की सलाह दी है, क्योंकि कई जंगली मशरूम जहरीले होते हैं और इनके सेवन से गंभीर फूड पॉइजनिंग हो सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here