मुंबई: उद्योगपति मुकेश और अनिल अंबानी की मां, कोकिलाबेन अंबानी को शुक्रवार सुबह एयरलिफ्ट कर मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी सेहत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए स्थिति को गंभीर माना जा रहा है।
Read News : GST में प्रशासनिक सर्जरी : अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ तबादला..देखें लिस्ट
अंबानी परिवार के सदस्यों को अस्पताल में पहुंचते हुए देखा गया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इससे उनकी सेहत को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं। फिलहाल, परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि कोकिलाबेन को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है।
परिवार की स्तंभ और समाज सेविका
24 फरवरी, 1934 को गुजरात के जामनगर में जन्मीं कोकिलाबेन अंबानी को अंबानी परिवार की कुलमाता के रूप में जाना जाता है। रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की पत्नी होने के साथ-साथ उन्होंने परिवार को एकजुट रखने और मुश्किल समय में मार्गदर्शन करने में भी अहम भूमिका निभाई है।
साल 2002 में धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद जब उनके दोनों बेटों, मुकेश और अनिल अंबानी के बीच कारोबार का बंटवारा हुआ, तब कोकिलाबेन ने ही स्थिति को संभाला और परिवार को एकजुट बनाए रखा। उन्होंने दोनों भाइयों के बीच कारोबार का बंटवारा किया। मुकेश अंबानी को पेट्रोकेमिकल्स, तेल, गैस, रिफाइनिंग और टेक्सटाइल का कारोबार मिला, जबकि अनिल अंबानी को वित्तीय सेवा, बिजली, मनोरंजन और दूरसंचार का कारोबार सौंपा गया।
Read news : कोलकाता : पीएम मोदी ने मेट्रो की नई लाइनों का किया शुभारंभ, ममता बनर्जी कार्यक्रम में नहीं हुईं शामिल
कोकिलाबेन अंबानी बड़े पैमाने पर समाज सेवा के कार्यों से भी जुड़ी हुई हैं। मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल का नाम उन्हीं के सम्मान में रखा गया है, जो सामाजिक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह एक मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल है।













