Khategaon Mandi: खातेगांव मंडी में चिया सीड की ऐतिहासिक शुरुआत, पहली ही नीलामी में मिला ₹20,101 प्रति क्विंटल का भाव

Khategaon Mandi: खातेगांव। देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र के किसानों के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद आखिरकार खातेगांव कृषि उपज मंडी में चिया सीड (Salvia Hispanica) की खरीदी का विधिवत शुभारंभ हो गया। पहली ही नीलामी में किसानों को ₹20,101 प्रति क्विंटल का आकर्षक भाव मिला, जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। स्थानीय मंडी में चिया सीड की खरीदी शुरू होने से अब किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लगभग 400 किलोमीटर दूर नीमच नहीं जाना पड़ेगा।

शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रीय विधायक पंडित आशीष शर्मा ने मंडी पहुंचे किसानों का साफा पहनाकर, तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मंडी परिसर में किसानों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

पहले दिन 49 किसानों ने पहुंचाई 367 क्विंटल उपज

Khategaon Mandi: मंडी सचिव के अनुसार खरीदी के पहले दिन 49 किसानों ने करीब 367 क्विंटल चिया सीड मंडी में बिक्री के लिए पहुंचाई। मुहूर्त खरीदी में खातेगांव निवासी किसान शत्रुघ्न की उपज को विश्वास एग्रो फार्म ने ₹20,101 प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा। इस भाव को किसानों ने संतोषजनक बताते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रतिस्पर्धा के कारण उन्हें और अच्छे दाम मिलेंगे।

READ MORE: Ujjain Accident: उज्जैन के पीपली नाका में बड़ा हादसा खुले चैंबर में गिरे तीन लोग, रेस्क्यू के बाद एक की मौत, दो का इलाज जारी

किसानों की बढ़ेगी बचत, समय और परिवहन खर्च होगा कम

किसानों ने बताया कि अब तक चिया सीड बेचने के लिए उन्हें नीमच मंडी जाना पड़ता था, जहां पहुंचने में करीब 400 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती थी। इससे परिवहन खर्च के अलावा दो से तीन दिन का समय और ठहरने का अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता था। खातेगांव मंडी में खरीदी शुरू होने से अब यह पूरी प्रक्रिया आसान हो जाएगी और किसानों की लागत में भी कमी आएगी।

स्थानीय बाजार मिलने से बढ़ेगी किसानों की आय

Khategaon Mandi: विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि खातेगांव मंडी में चिया सीड की खरीदी शुरू होना क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए स्थानीय स्तर पर ही बेहतर बाजार मिलेगा और उन्हें उचित मूल्य प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि चिया एक लाभकारी फसल के रूप में तेजी से किसानों के बीच लोकप्रिय हो रही है। आने वाले वर्षों में क्षेत्र के अधिक किसान इसकी खेती करेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और खातेगांव मंडी प्रदेश के प्रमुख चिया सीड व्यापारिक केंद्र के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगी।

READ MORE: Ujjain News: नाबालिग से ट्रैक्टर चलवाने का आरोप, हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत- परिजनों ने IG से लगाई न्याय की गुहार

इन लोगों ने भी किया संबोधित

Khategaon Mandi: कार्यक्रम में व्यापारी सौरभ रारा, किसान भगवान गुर्जर, किसान नेता रामनिवास केरपा तथा मंडी सचिव रघुनाथ सिंह लोहिया ने भी किसानों को संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने चिया जैसी नकदी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को बेहतर विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories