Khandva News: खंडवा/देवेंद्र जायसवाल : खंडवा में आज वन विभाग की बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम टिटगांव में वन विभाग की टीम ने छपा मारा, कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने पांच घरों में दी दबिश है। इन घरों के अंदर से किचन ओर मकान के छठ के ऊपर से बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ियां जब्त हुई है। जब्त लकड़ियों की कीमत 1 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पांच आरोपियो के खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक 562 / की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वही इस पूरे मामले की जांच जारी है।
Khandva News: जानकारी देते हुए SDO मेनगा व्ही ने बताया कि वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, कुछ घरों में बड़ी संख्या में सागौन की लकड़ियां छुपा कर रखी गई है। सूचना पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए यह से सागौन चिरान 302 नग 2.133 घ.मी. कीमत 1.50 लाख की जप्त कर 05 आरोपियो के खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक 562 / की धाराओं में मामला दर्ज किया। वही पूरे मामले की जांच जारी है।











