Friday, April 10, 2026
35.1 C
Raipur

Kawasi Lakhma : एक साल बाद विधानसभा पहुंचे कवासी लखमा, भाजपा नेताओं से मिले गले…

Kawasi Lakhma : रायपुर में सोमवार को शराब घोटाले के आरोपी बनाए गए पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा करीब एक साल जेल में रहने के बाद पहली बार विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। सदन पहुंचने पर उन्होंने कांग्रेस और भाजपा विधायकों से मुलाकात की। भाजपा के कुछ विधायकों ने गले लगाकर उनका स्वागत भी किया।

Kawasi Lakhma : शराब घोटाला मामले में जमानत पर रिहा हुए लखमा को विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh ने सत्र में शामिल होने की अनुमति दी है, लेकिन यह अनुमति कई शर्तों के साथ दी गई है। मामला अभी जांच के दायरे में है, इसलिए उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों और संवैधानिक प्रावधानों का पालन करना होगा।

Kawasi Lakhma : विधानसभा सत्र के दौरान कवासी लखमा किसी भी प्रकार का भाषण नहीं दे सकेंगे। वे सार्वजनिक रूप से या अपने मामले से जुड़े किसी मुद्दे पर टिप्पणी भी नहीं कर पाएंगे। उनकी उपस्थिति केवल बजट सत्र तक सीमित रहेगी और वे किसी अन्य कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

Kawasi Lakhma : सत्र के दौरान उन्हें अपने आने-जाने की पूरी जानकारी विधानसभा सचिव को देनी होगी। बजट सत्र के दौरान वे अपने निवास क्षेत्र का दौरा भी नहीं कर सकेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर दी गई अनुमति तत्काल प्रभाव से रद्द की जा सकती है। हालांकि, वे बजट से जुड़े सामान्य विषयों पर चर्चा में भाग ले सकेंगे।

Kawasi Lakhma : बता दें कि 25 जनवरी 2025 को प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाले के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। लगभग एक वर्ष जेल में रहने के बाद 3 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने पर वे रिहा हुए और अब सशर्त विधानसभा सत्र में शामिल हो रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories