Gwalior News: AI समिट में शर्टलेस हंगामा : इस मामले में यूथ कांग्रेस के दो नेता हिरासत में

Sanjay Sahu

Gwalior News: ग्वालियर में उस समय हलचल मच गई जब दिल्ली में आयोजित AI समिट में शर्टलेस हंगामा करने के मामले में यूथ कांग्रेस के दो सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं में यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव जितेंद्र सिंह यादव और ग्वालियर ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष राजा गुर्जर शामिल हैं।

Gwalior News: जानकारी के अनुसार, जितेंद्र सिंह यादव को दिल्ली पुलिस ने सुबह सिटी सेंटर स्थित पटेल नगर स्थित उनके घर से हिरासत में लिया। वहीं राजा गुर्जर, जो ग्राम पिपरोली के निवासी हैं, उन्होंने रात में झांसी रोड थाने में सरेंडर किया। दोनों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Gwalior News: जितेंद्र सिंह यादव के पिता केशव सिंह यादव ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शनिवार देर रात ग्वालियर पुलिस ने घर पर दबिश दी और सुबह दिल्ली पुलिस ने फिर से छापा मारकर दो बार घर की तलाशी ली। परिवार के मोबाइल फोन भी खंगाले गए। परिजनों को यह तक नहीं बताया गया कि उन्हें दिल्ली के किस थाने में ले जाया गया है।

 

Gwalior News: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे ने भी हिरासत की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे गैर कानूनी बताया है। उनका कहना है कि जितेंद्र यूथ कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं और परिजनों को पूरी जानकारी दिए बिना कार्रवाई की गई है। फिलहाल दिल्ली पुलिस दोनों नेताओं से गोपनीय स्थान पर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *