Katrina Kaif : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। कैटरीना ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी-सी तस्वीर साझा कर अपने प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि की है। लंबे समय से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, और अब खुद कैटरीना ने इस पर मुहर लगा दी है।
Katrina Kaif : कैटरीना ने विक्की कौशल के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें विक्की उनके बेबी बंप को प्यार से सहलाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, “हम अपनी ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं, दिल में ख़ुशियों और कृतज्ञता से भरे हुए।” उन्होंने साथ में हाथ जोड़ने वाला इमोजी और ‘ॐ’ भी लिखा।
Katrina Kaif : इस पोस्ट के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। आयुष्मान खुराना, जान्हवी कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, जोया अख्तर, वरुण धवन, वाणी कपूर, राजकुमार राव, सोनम कपूर, अनन्या पांडे, डायना पेंटी, जन्नत जुबैर, अनीता राज, फलक नाज और मिनी माथुर जैसे कई सेलेब्स ने इंस्टाग्राम पर कमेंट कर दोनों को बधाई दी है।
Katrina Kaif : कैटरीना और विक्की ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में धूमधाम से शादी की थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। कैटरीना ने उस दिन सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ लाल लहंगा पहना था और सूर्यास्त के समय ली गई उनकी शादी की तस्वीरें आज भी यादगार मानी जाती हैं।
Katrina Kaif : शादी के करीब चार साल बाद अब दोनों एक नई यात्रा पर निकल पड़े हैं और फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री भी इस नए पड़ाव के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रही है।













