KATNI News : कटनी : कटनी जिले के बरही-विजयराघवगढ़ मार्ग पर स्थित महानदी पुल पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मगरमच्छ आकर ब्रिज पर बैठ गया। मगरमच्छ को देखकर लोगों में दहशत फैल गई और पुल पर आवागमन पूरी तरह से रुक गया।
KATNI News : स्थानीय रहवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने डंडे की मदद से मगरमच्छ को ब्रिज से अलग किया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।
KATNI News : रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मगरमच्छ को वापस महानदी में छोड़ दिया गया। एडिशनल एसपी डॉ. संतोष डेहरिया ने बताया कि अब स्थिति सामान्य है और पुल पर यातायात फिर से शुरू कर दिया गया है।











