निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : कटनी के MSW (म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट) प्लांट में वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां छोटे-छोटे कामों के बिल को बढ़ाकर भारी रकम का भुगतान किया जा रहा है।
₹800 में दो पंचर!
मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि जेसीबी मशीन के एक टायर में दो पंचर बनाने के नाम पर ₹800 का भुगतान किया गया। इससे साफ संकेत मिलता है कि बिलिंग में हेराफेरी कर रकम बढ़ाई जा रही है।
स्टॉक रजिस्टर में हेरफेर
सूत्रों के मुताबिक, इन भुगतानों को स्टॉक रजिस्टर में दर्ज कर वैध दिखाने की कोशिश की जा रही है। आरोप है कि रिकॉर्ड में हेरफेर कर रकम को चढ़ाकर भुगतान किया जा रहा है।
सिक्योरिटी गार्ड का खुलासा
इस पूरे मामले का खुलासा प्लांट में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड ने किया है। उसने निशानेबाज न्यूज़ की टीम से बातचीत में बताया कि प्लांट के अंदर वित्तीय गड़बड़ियां लंबे समय से चल रही हैं।
Read more : M.P News : बंगाल में गिरफ्तारी का डर! कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, 38 केस और वारंट में हो सकते हैं अरेस्ट
बैटरी चोरी और गार्ड्स पर दबाव
गार्ड ने यह भी आरोप लगाया कि प्लांट में गाड़ियों की बैटरी चोरी होने की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन इसकी जिम्मेदारी गार्ड्स पर डालकर उनसे ही पैसे वसूले जा रहे हैं।
जांच की उठी मांग
इस खुलासे के बाद अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सिस्टम पर सवाल
यह मामला न केवल एक प्लांट तक सीमित है, बल्कि नगर निगम की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।











